Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की छात्रा और उसके साथी के साथ सरेराह हुई बदसलूकी और उत्पीड़न के वायरल वीडियो मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त कदम उठाया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखा है। ​राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार पुलिस को निर्देश दिया है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। आयोग ने मामले में निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग प्रदान करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर इस आपत्तिजनक वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा गया है और बिहार DGP से 7 दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की गई है। दूसरी ओर, जमुई पुलिस ने SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार संदिग्धों की तलाश जारी है। ​#NCW #BiharPolice #Jamui #WomenSafety #POCSOAct

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch