Molitics

@moliticsindia

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बहाल की जाएं, छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए और लंबित प्रशासनिक व कानूनी मामलों का जल्द समाधान निकाला जाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि शिक्षा किसी भी छात्र का अधिकार है और विश्वविद्यालय से जुड़े विवादों का असर उनकी पढ़ाई और करियर पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाए। #JauharUniversity #StudentProtest #RightToEducation #AzamKhan #UttarPradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch