प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "एक इमेज बनाई हुई है कि नरेंद्र मोदी भगवान हैं और अमित शाह हीरो हैं। इस इमेज को बनाए रखने में हजारों करोड़ रुपये लगाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस, RAF और मीडिया-सबको इसमें लगाया गया है। लेकिन अब यह इमेज का गुब्बारा फट गया है।" राहुल गांधी ने यह टिप्पणी केंद्र सरकार की कार्यशैली और राजनीतिक छवि को लेकर की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संसाधनों और संस्थाओं का इस्तेमाल एक विशेष राजनीतिक छवि बनाने और बनाए रखने के लिए किया गया। #RahulGandhi #NarendraModi #AmitShah #Congress #BJP #PressConference
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch