Molitics

@moliticsindia

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा है या नहीं, यह धार्मिक विद्वान तय करें। उन्होंने महिलाओं की पसंद और अपने शरीर पर अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि हर महिला को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आज़ादी होनी चाहिए-चाहे वह हिजाब हो, घूंघट हो या कुछ और। पवन खेड़ा का बयान इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया हिजाब फैसले के बाद आया।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि स्कूल की तय यूनिफॉर्म का पालन जरूरी है और याचिकाकर्ता यह साबित नहीं कर पाई कि हिजाब पहनना इस्लाम की ऐसी अनिवार्य धार्मिक प्रथा है, जिसके बिना उसकी आस्था प्रभावित हो जाएगी। इसलिए कोर्ट ने हिजाब को यूनिफॉर्म के साथ पहनने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। #AllahabadHighCourt #PawanKhera #HijabControversy #ReligiousFreedom #IndiaNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch