Molitics

@moliticsindia

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC-CGL) परीक्षा में हुई भारी अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले में सीआईडी (CID) की विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने पटना से बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। ​जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पश्चिम बंगाल के होटल में ले जाकर प्रश्नों के उत्तर रटवाने वाले सिंडिकेट का हिस्सा था। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसके परिजनों और 4 सफल अभ्यर्थियों समेत 11 लोगों को दबोचा जा चुका है। सीआईडी कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन के आधार पर 125 से अधिक संदिग्ध अभ्यर्थियों और पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है। ​#JSSCCGL #JharkhandCID #PaperLeak #JSSCExam #RanchiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch