Molitics

@moliticsindia

West Bengal के Bankura जिले के करिशुंडा गांव में CJP के स्वयंसेवक शेख अब्दुल हफीज ने अपनी पुरानी सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाया था। यह काम CJP के ‘School Theek Karo’ अभियान के तहत किया गया था। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने हफीज और उनके पिता पर घर में हमला किया और वीडियो डिलीट करने के लिए मजबूर किया। हमले में घायल पिता शेख मोहम्मद मफीक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। CJP ने BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है, जबकि BJP ने संगठन के तौर पर घटना में किसी भी भूमिका से इनकार किया है। #AshutoshRanka #SchoolTheekKaro #PoliticalViolence #WestBengalNews #ViralNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch