Molitics

@moliticsindia

सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह सबसे पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उसके बाद अपने पहाड़ों की ओर लौटेंगे। सोनम वांगचुक ने इस कठिन समय में उनका साथ देने वाले देशभर के लोगों का आभार जताया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और पूरे मेडिकल स्टाफ का भी विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी देखभाल की। #SonamWangchuk #Rajghat #MahatmaGandhi #Medanta #Ladakh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch