उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। मेरठ में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस हादसे में 9 अभ्यर्थियों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम का है, जहां मंगलवार को होमगार्ड भर्ती के लिए PET आयोजित की जा रही थी। दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।रिपोर्ट के मुताबिक, शामली के एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य अभ्यर्थी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी अभ्यर्थियों का भी इलाज कराया गया। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। #HomeGuardRecruitment #UttarPradesh #Meerut #UPNews #Recruitment Home Guard Recruitment, Meerut, Uttar Pradesh, Physical Test, Candidate Death, Recruitment Exam
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch