Molitics

@moliticsindia

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग (Pakistan High Commission) के बाहर सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। उच्चायोग परिसर के बाहर मंजूर सीमा से परे बनाए गए अवैध अस्थायी निर्माणों, वीजा काउंटर के पास किए गए अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही लंबे समय से उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर लगाए गए अतिरिक्त बैरिकेड्स और बोलार्ड्स को भी हटा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम सुरक्षा समीक्षा और अनधिकृत संरचनाओं को हटाने के तय नियमों के तहत उठाया गया है। #DelhiNews #NDMC #PakistanHighCommission #Chanakyapuri #BulldozerAction

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch