झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च किया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, इसके बाद लाठीचार्ज भी हुआ। छात्रों का आरोप है कि विधानसभा के पास पहुंचने तक अंधेरा हो चुका था और इसी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस ने उन पर कथित तौर पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया। कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की गई। Video -@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JharkhandProtest #StudentProtest #JSSC #JPSC
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch