Molitics

@moliticsindia

हलाल पर सवाल, झटका मीट की पैरवी… और अब KFC का उद्घाटन! बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने 17 सितंबर को हर-हर महादेव चौक के पास खुले KFC आउटलेट का उद्घाटन किया। इसके बाद उनके पुराने झटका मीट वाले बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। गिरिराज सिंह पहले बेगूसराय में हलाल की जगह झटका मीट खाने की अपील कर चुके हैं और 2024 में झटका मीट की दुकान का उद्घाटन भी किया था। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है—KFC में परोसे जाने वाले चिकन को लेकर उनका रुख क्या है? #GirirajSingh #Begusarai #KFC #HalalMeat #JhatkaMeat

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch