कर्नाटक में पेपर लीक मामले को लेकर घिरी कांग्रेस सरकार और मंत्री प्रियांक खड़गे के एक बयान ने नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। प्रियांक खड़गे ने इस्तीफे की मांग पर तंज़ कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी मेरे इस्तीफे के लिए 25 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने को तैयार है, तो मैं इस पर विचार करूंगा। खड़गे के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने मोर्चा खोल दिया है। पात्रा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हुए पेपर लीक पर प्रियांक खड़गे का रवैया यह दिखाता है कि कांग्रेस सरकार पहले छात्रों को भूख हड़ताल करने देगी, फिर उन पर लाठीचार्ज करवाएगी और उसके बाद ही इस्तीफे के बारे में सोचेगी। इस जुबानी जंग के बाद कर्नाटक की राजनीति में उबाल आ गया है। #PriyankKharge #SambitPatra #CongressVsBJP #PaperLeak
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch