Molitics

@moliticsindia

नोएडा मजदूर प्रदर्शन मामले में स्टूडेंट एक्टिविस्ट आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी रासुका (NSA) के तहत हिरासत रद्द कर दी और कहा कि राज्य की ओर से पेश की गई कहानी ‘गढ़ी हुई’ प्रतीत होती है। कोर्ट ने गिरफ्तारी और BNSS के तहत नोटिस की प्रक्रिया में भी गंभीर खामियां पाईं। पुलिस का आरोप था कि आकृति ने प्रदर्शनकारियों को पथराव और आगजनी के लिए उकसाया था, लेकिन कोर्ट ने इस आरोप के समर्थन में वीडियो और ठोस सबूत पर सवाल उठाए। करीब पांच महीने से जेल में बंद आकृति की रिहाई का आदेश दिया गया है। #AakritiChaudhary #NoidaWorkersProtest #AllahabadHighCourt #NSA #WorkersProtest ( Workers Protest | High Court Judgement | DU | Student | NSA )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch