Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रह्लाद जोशी ने एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर अपनी सहमति जताई थी। इसी संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बनाकर सरकार देश की करोड़ों बेटियों और महिलाओं को क्या संदेश देना चाहती है। #PriyankaGandhi #PrahladJoshi #EducationMinister #LokSabha #Parliament

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch