Molitics

@moliticsindia

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 50 साल पुरानी पांच मंजिला हॉस्टल इमारत ('होस्टल डेज़' PG) के ढहने के दर्दनाक हादसे में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PG ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 5 हो गई है।​पुलिस इससे पहले इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे महेश और मरम्मत का काम देख रहे लेबर ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में खुलासा हुआ है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी, बेसमेंट में चल रहे अवैध निर्माण और गंभीर लापरवाही के कारण यह इमारत भरभराकर गिर गई, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। पुलिस अब मामले में फरार एक अन्य पार्टनर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। ​#Satyaniketan #DelhiNews #BuildingCollapse #DelhiPolice #PGCollapse

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch