Molitics

@moliticsindia

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 'वंदे मातरम्' विधेयक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का दो दिवसीय विशेष चर्चा में शामिल न होना देश का अपमान है। उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।" संजय राउत का यह बयान ऐसे समय आया है जब संसद ने 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रीय सम्मान कानून के तहत कानूनी संरक्षण देने वाले विधेयक पर चर्चा की और उसे पारित किया। इस विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जहां सरकार ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने प्रक्रिया और अन्य मुद्दों को लेकर आपत्ति जताई। #PMModi #VandeMataramBill #Parliament #IndianPolitics #NationalSong

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch