भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में राष्ट्रीय संगठन में वापसी हुई है। वहीं, दिग्गज नेता राम माधव, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बैजयंत जय पांडा समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बी. एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों और रणनीतिक मोर्चेबंदी को ध्यान में रखते हुए घोषित की गई इस नई कार्यकारिणी में महिलाओं और राज्यों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। #BJP #NitinNabin #SmritiIrani #VasundharaRaje #PiyushGoyal #BJPNewTeam
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch