शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की नांदेड़ के अस्पताल में 90 मिनट तक चली प्लास्टिक सर्जरी सफल रही है। नांदेड़ के गुरुद्वारे में दर्शन के बाद बाहर निकलते समय निहंग पोषाक में आए एक व्यक्ति ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया था, जिसमें बचाव के दौरान उनके दाहिने हाथ पर गहरी चोट आई थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनके हाथ की कटी नस का सफल इलाज कर दिया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। #SukhbirSinghBadal #ShiromaniAkaliDal #SAD #NandedAttack #PunjabPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch