केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘भस्मासुर’ बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी भस्मासुर है, जिसके संपर्क में जो भी पार्टी आती है, वह भस्म हो जाती है। इसके बावजूद कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है।” रिजिजू की यह टिप्पणी कांग्रेस के उस आरोप के जवाब में आई, जिसमें बीजेपी पर विपक्षी राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप लगाया गया था। रिजिजू ने TMC और NCP का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों पार्टियां कांग्रेस से अलग होकर बनी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने और खत्म करने का आरोप भी लगाया। #KirenRijiju #Congress #BJP #PoliticalNews #IndiaPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch