गुना के गुलाबगंज में खेजरा रोड की जर्जर हालत से नाराज युवाओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोककर सड़क निर्माण की मांग रखी। इस दौरान एक युवक द्वारा समय पर काम न होने पर चुनाव में वोट न देने की बात कहने पर माहौल गरमा गया। इस चेतावनी पर सिंधिया ने सख्त लहजे में कहा, "इस भाषा का उपयोग मेरे साथ कभी मत करना। आप निवेदन करो, मेरा काम है काम कराना।" स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण से जुड़ा ज्ञापन सिंधिया को सौंपा। घटना और बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। #Guna #JyotiradityaScindia #MPNews #KhejraRoad #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch