यूपी के सियासी गलियारों में एक नेता के स्वागत की खूब चर्चा है. नेता हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें हाल में आई नितिन नबीन की बीजेपी राष्ट्रीय टीम में महामंत्री का पद मिला है. पद मिलने के बाद 31 अगस्त को हरीश राजधानी लखनऊ पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ. फिर 1 सितंबर को बाराबंकी, अयोध्या और गृह जिले बस्ती में हरीश का स्वागत हुआ. दिल्ली से महामंत्री बन लौटे हरीश द्विवेदी का ये स्वागत देख लखनऊ में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यूपी में एक नया पावर सेंटर तैयार हो रहा है? जानकारी के लिए बता दें ये वही हरीश द्विवेदी हैं जो 2024 में बस्ती से लोकसभा का चुनाव हार गए थे. इससे पहले वो दो टर्म सांसद रहे. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए भी उनका नाम चर्चा में चला था, मगर वो ना मिल पाने के बाद उनको राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया. आप क्या सोचते हैं इस स्वागत और हरीश द्विवेदी के बारे में. कमेंट में जरूर बताएं. UP News | BJP | Uttar Pradesh News | #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch