Molitics

@moliticsindia

14 अगस्त यानी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला है। इतिहास के पन्नों का हवाला देते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश कभी नहीं भूल सकता कि लाखों लोगों के कत्लेआम के जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना के साथ हिंदू महासभा के नेता और जनसंघ/बीजेपी के वैचारिक पुरखे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तीन प्रांतों (बंगाल, सिंध और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत) में गठबंधन सरकार बनाई थी। इसके साथ ही AAP सांसद ने आरोप लगाया कि जनसंघ और बीजेपी का वित्तपोषण जिन्ना के परिवार से जुड़े फंड से होता था। देश के विभाजन और ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। #SanjaySingh #AAP #ShyamaPrasadMukherjee #Jinnah #BJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch