Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक कार्यक्रम में ताइक्वांडो (Taekwondo) की एक खिलाड़ी लड़की ने सीधे मंच के सामने खड़े होकर अपनी आपबीती सुनाई और खेल प्रशासन में जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। लड़की का कहना है कि जब वह ताइक्वांडो खेलने जम्मू गई थी, तो वहां उसका चयन इंटरनेशनल स्तर के लिए हो गया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उससे ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपए) की रिश्वत मांगी गई। पैसे न दे पाने की वजह से वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से वंचित रह गई। #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #Taekwondo #SportsCorruption

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch