उत्तर प्रदेश के आगरा से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रति आस्था और अनोखी भक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ एक श्रद्धालु 121 किलो की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर निकला है। कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु का कहना है कि वे भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बने। यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों का स्वागत किया जा रहा है। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #AgraNews #KanwarYatra #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch