Molitics

@moliticsindia

2006 के बहुचर्चित और वीभत्स निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की उत्तराखंड के हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, कोली का शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में स्थित उनकी एक चाय की दुकान में फंदे से लटका हुआ पाया गया। ​अदालत से बरी होने के बाद सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रहकर अपनी चाय की दुकान चला रहे थे। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हरिद्वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद को भी वजह माना जा रहा है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। ​#SurendraKoli #NithariCase #Haridwar #UttarakhandPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch