आगरा के खंदौली के मुड़ी चौराहे पर UGC की 2026 की व्यवस्था के विरोध में UGC मुक्ति मोर्चा के प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ जुटे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का ऐलान किया था। पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई और बैरिकेडिंग टूट गई। कुछ प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे की ओर पहुंच गए, जिसके बाद वहां यातायात प्रभावित होने की खबर सामने आई।प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और PAC की तैनाती की थी। प्रदर्शनकारी UGC की नई व्यवस्था को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। #Agra #UGC #UGCRollback #TractorMarch #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch