Molitics

@moliticsindia

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 5 शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। 19 सितंबर को रीजनल पार्क के सामने स्थित करीब 12 हजार वर्गमीटर के मैदान में कार्यक्रम होगा। ये शर्तें कांग्रेस और कार्यक्रम के आयोजकों को पूरी करनी होंगी। क्या हैं 5 शर्तें? • IDA सिर्फ खाली जमीन उपलब्ध कराएगा, मंच और बाकी व्यवस्थाएं आयोजकों को करनी होंगी। • कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था कांग्रेस को खुद करनी होगी। • सभी जरूरी विभागों से अनुमति/NOC लेना होगा। • बिना अनुमति DJ या लाउडस्पीकर नहीं बजाए जा सकेंगे। • तय समय से ज्यादा कार्यक्रम चलने पर अतिरिक्त किराया देना होगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए IDA को करीब ₹10.08 लाख जमा किए हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर से भी अनुमति मांगी है। #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #Indore #Congress #StudentPolitics Rahul Gandhi, Chhatron Ki Goonj, Indore Event, IDA, Congress, Student Issues

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch