कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने पर ट्वीट करने के लिए प्रधानमंत्री की उंगलियां तुरंत चलती हैं, लेकिन दिल्ली में छात्रों की मौत पर उनके मुंह से संवेदना का एक शब्द नहीं निकला। कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री एक दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी जाकर आए थे, लेकिन छात्रों की मौत पर चुप्पी साध ली। सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। #KanhaiyaKumar #DelhiBuildingCollapse #SatyaNiketan #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch