पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पूर्व बर्धमान जिले से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हामिद मंडल बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर में किराए का मकान लेकर छिपकर रह रहा था। STF और खुफिया एजेंसियां उसके पास से मिले दस्तावेजों, मोबाइल डेटा और अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की खंगाल में जुटी हैं। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि वह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क या साजिश का हिस्सा तो नहीं था। #WestBengal #Burdwan #STFAction #suvenduAdhikari
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch