सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी वकीलों, फर्जी लॉ डिग्री के नेटवर्क और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़ी गतिविधियों की CBI जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI), IT मंत्रालय और CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील द्वारा दाखिल इस याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों और अदालती कार्यवाहियों को सोशल मीडिया पर संदर्भ से काटकर व्यावसायिक लाभ, मीम्स और वायरल कंटेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। #SupremeCourt #CJI #CBI #BarCouncilOfIndia #CJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch