Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' विवाद मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर (FIR) पर सियासत गरमा गई है। इस कार्रवाई पर पलटवार करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र व उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। ​मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा "बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR इसलिए दर्ज की है, क्योंकि उन्होंने दलितों, महिलाओं और छात्रों की आवाज़ उठाई। उन्हें डराने-धमकाने के लिए ऐसा किया गया है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। जितने चाहें उतने मामले दर्ज कर लें, हम डटकर सामना करेंगे।" खड़गे ने आरोप लगाया कि जो नेता शोषितों और वंचितों के हक की बात करता है, बीजेपी सरकार मुकदमों के जरिए उसकी आवाज दबाना चाहती है। वहीं दूसरी ओर, बीजेपी ने इन दावों को खारिज करते हुए राहुल गांधी पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। ​#RahulGandhi #MallikarjunKharge #Congress #BJP #UttarakhandNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch