Molitics

@moliticsindia

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित धांधली और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा शिकंजा कसा है। ईडी की टीमों ने कर्नाटक के बेंगलुरु, मैसूर, बेलगावी, चित्रदुर्ग, रायचूर, कलबुर्गी और गुजरात के अहमदाबाद सहित करीब 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान KPSC के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार, आयोग के अन्य सदस्यों, भर्ती से जुड़े बिचौलियों और परीक्षाओं के डिजिटल मूल्यांकन करने वाली कंपनी (Edutest Solutions) से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। पशु चिकित्सा अधिकारियों (Veterinary Officers) और गजटेड प्रोबेशनर्स की भर्ती प्रक्रिया में ओएमआर शीट से छेड़छाड़, पेपर लीक और पैसों के लेनदेन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोपों के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। #KPSC #EDRaid #KarnatakaNews #ScamInRecruitment #JobScam

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch