News Pinch

@thenewspinch

IIT बॉम्बे हॉस्टल के सीलिंग फ़ैन की जगह दीवार पर लगने वाले पंखें लगेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IIT बॉम्बे ने हॉस्टल के कमरों में सीलिंग फ़ैन की जगह दीवार पर लगने वाले फ़ैन लगाने का काम शुरू कर दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि यह फ़ैसला पिछले हफ़्ते छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या से पहले ही लिया गया था. 'रेनोवेशन के काम' के तहत इंस्टिट्यूट के कैंपस में दीवार पर लगने वाले कई फ़ैन लाए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch