Molitics

@moliticsindia

सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के भीषण हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले में हुई प्रशासनिक कार्रवाई और नए निर्देशों की घोषणा की। ​रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की जिम्मेदारी तय करते हुए MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि आरोपी PG मालिक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरी दिल्ली में अनधिकृत 5वीं मंजिल वाली इमारतों को तुरंत सील करने और सभी पीजी (PG) की गहन सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं। #DelhiNews #BuildingCollapse #PGInspection #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch