उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। काशी टोल प्लाजा पर बुलडोजरों को फूलों से सजाकर उनके जरिए नितिन नवीन को माला पहनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पश्चिमी यूपी का पहला दौरा है। वह 21-22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर में रहेंगे। इस दौरान युवा संवाद, शक्ति केंद्र सम्मेलन और पार्टी के सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों का कार्यक्रम है। दौरे को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। #NitinNabin #UttarPradesh #UPPolitics #UPAssemblyElection #YogiAdityanath
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch