झारखंड के जमशेदपुर में CNG भरते समय अचानक हाई-प्रेशर पाइप फट गया। पाइप का नोजल उछलकर 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी के सिर पर जा लगा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा गोलमुरी के हावड़ा ब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हुआ। घटना के बाद CNG स्टेशन सील कर दिया गया और PESO की टीम सुरक्षा व्यवस्था व पाइप सिस्टम की जांच कर रही है। #Jamshedpur #Jharkhand #CNGAccident #CNGStation #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch