लखनऊ स्थित 'जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर' (JPNIC) को 30 साल की लीज पर निजी हाथों में सौंपने के उत्तर प्रदेश कैबिनेट के फैसले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। अखिलेश ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या भाजपा सरकार है या कोई दुकानदार, जो सरकारी संपत्तियों को एक-एक कर बेचने में लगी है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बाकी रह गया है। उन्होंने आगे कहा कि "कमीशन" भ्रष्ट भाजपा सरकार का तेल-पानी है और "निजीकरण" उसका मुख्य जुगाड़ बन चुका है। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #JPNIC #YogiGovernment #Lucknow
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch