अहमदाबाद के समरस गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के खाने में लगातार कीड़े मिलने की शिकायत के बाद NSUI गुजरात ने हॉस्टल की किचन और स्टोर रूम का निरीक्षण किया। छात्राओं ने साफ पानी, वॉशरूम, लाइट-पंखों समेत कई बुनियादी समस्याएं भी बताईं। प्रशासन को 2 अक्टूबर तक समस्याओं के समाधान का समय दिया गया था, लेकिन इसके बाद रात के खाने में फिर कॉकरोच मिलने की शिकायत सामने आई। इसके विरोध में NSUI ने हॉस्टल परिसर में सत्याग्रह और भूख हड़ताल शुरू कर दी। संगठन ने छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की है। #Ahmedabad #Gujarat #NSUI #GirlsHostel #StudentProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch