Molitics

@moliticsindia

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हमले के मामले में 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 2013 के नक्सली हमले के मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ के काफिले पर झीरम घाटी में घात लगाकर हमला किया गया था। इस हमले में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत 27 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल और उदय मुदलियार जैसे प्रमुख नेता भी शामिल थे। मामले में 5 सितंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था और सजा का ऐलान 16 सितंबर के लिए सुरक्षित रखा था। #JhiramGhati #Chhattisgarh #NIA #MaoistAttack #BreakingNews Jhiram Ghati, NIA Court, Chhattisgarh, Maoist Attack, Death Sentence, 2013 Attack

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch