फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2379) में हवा में ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला कि यात्रियों की सांसें अटक गईं। उड़ान के दौरान अचानक आए तीव्र टर्बुलेंस के कारण प्लेन एक झटके में करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे केबिन में चीख-पुकार मच गई। अचानक लगे इस जोरदार झटके से जिन यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सीट बेल्ट नहीं बंधी थी, वे सीधे केबिन की छत से जा टकराए। हादसे में करीब 10 से 12 यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि विमान ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की, जहाँ घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता और व्हीलचेयर सुविधा मुहैया कराई गई। एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारियों के साथ सहयोग की बात कही है। #AirIndia #FlightAccident #AviationNews #DelhiAirport #Turbulence
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch