Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र पीड़ित (साहिल लोचब) को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी (DCP) दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर मामला (FIR) दर्ज न किए जाने और पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक रसीद/जानकारी न देने के विरोध में राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और फिर सीधे संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय जा पहुंचे। राहुल गांधी ने पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुए साफ कर दिया है कि जब तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, वे वहां से नहीं हटेंगे। राहुल गांधी के अचानक थाने के बाहर धरने पर बैठने से दिल्ली पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। #RahulGandhi #Congress #DelhiPolice #SansadMarg #DCP #PelletGun

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch