Molitics

@moliticsindia

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की दयनीय वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए एनडीए सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य भारी कर्ज के जाल में फंस चुका है, जिससे सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और ठेकेदारों का भुगतान अटक गया है तथा छात्रों की छात्रवृत्ति बंद की जा रही है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का राजकोषीय घाटा सर्वाधिक 5.8 प्रतिशत रहा और सार्वजनिक ऋण चार गुना से अधिक बढ़ गया। उन्होंने कहा कि दो सालों में रिकॉर्ड कर्ज लेने के बावजूद खजाना खाली होना सरकार के निकम्मेपन और भ्रष्टाचार को दर्शाता है, जिससे पूरा बिहार अंधकार की ओर बढ़ रहा है। #TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics #BiharEconomy #NDAGovernment

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch