मध्य प्रदेश के मऊगंज में जल जीवन मिशन के कामों की EOW जांच में कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के मुताबिक, कई जगह पाइपलाइन अधूरी मिली, घरेलू नल कनेक्शन नहीं मिले और एक गांव में पहली बार पानी भरते ही टंकी ढह गई। करह गांव में 740 घरेलू नल कनेक्शन और 5 सबमर्सिबल मोटर का प्रावधान था, लेकिन जांच में सिर्फ 1 मोटर मिली और घरेलू कनेक्शन भी नहीं मिले। इसके बावजूद परियोजना के लिए करीब ₹3.85 करोड़ का भुगतान किया गया। EOW ने मामले में तत्कालीन PHE के 3 अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज की है। एजेंसी ने काम की गुणवत्ता और भुगतान में कथित मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है। #JalJeevanMission #MadhyaPradesh #Mauganj #Corruption #IndiaNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch