भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) के द्वितीय वर्ष के बी.टेक (ऊर्जा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी) छात्र साहिल वाकोड़े की संदिग्ध मौत के मामले में संस्थान ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला को डीन (प्रशासनिक मामले) के पद से हटा दिया है। छात्र के परिजनों की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) और आत्महत्या के लिए उकसाने (BNS की धारा 108) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को पिछले तीन महीनों से मानसिक प्रताड़ना और जातिगत टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन/चैटजीपीटी के इस्तेमाल के बाद उपजे विवाद के बीच परिसर में छात्रों का कड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसके बाद मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। #IITBombay #SahilWakode #MumbaiPolice #CrimeBranch #SCSTAct
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch