दिल्ली में पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मारे गए सफाई कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सियासत गरमा गई है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे लगभग 20 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और विधायक कुलदीप कुमार को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। उन्होंने दावा किया कि कुलदीप कुमार मृत सफाईकर्मी के परिवार के लिए उचित मुआवजे और न्याय की मांग उठा रहे थे। प्रदर्शनकारियों से मिलने या उनकी बात सुनने के बजाय प्रशासन ने विधायक को ही हिरासत में ले लिया है। #KuldeepKumar #SaurabhBharadwaj #AAMAadmiParty #DelhiPolice #RekhaGupta
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch