Molitics

@moliticsindia

बरेली में अरिल नदी के तेज बहाव में बाइक सवार तीन युवक बह गए। हादसा आंवला-अतरछेड़ी मार्ग पर डरुआपुर गांव के पास रपटा पुल पर हुआ। भारी बारिश के कारण पुल के ऊपर करीब डेढ़ से दो फीट पानी बह रहा था। ग्रामीणों ने युवकों को पुल पार करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए। तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ा और तीनों नदी में जा गिरे। पुलिस और प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बाइक बरामद हो गई है, लेकिन तीनों युवकों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। #Bareilly #ArilRiver #UPNews #RainAlert #RescueOperation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch