Molitics

@moliticsindia

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था और युवाओं के मुद्दे को उठाया है। MPSC की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय अभ्यर्थी प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद दीपके ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई युवा ग्रामीण और सामान्य परिवारों से आते हैं, जिनके लिए यह सिर्फ नौकरी की परीक्षा नहीं बल्कि पूरे परिवार की उम्मीद होती है। दीपके ने पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती प्रक्रिया में देरी जैसी समस्याओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका असर छात्रों के मानसिक और आर्थिक दबाव पर पड़ता है। उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था की खामियों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। #CJP #AbhijitDeepke #MPSC #PaperLeak #YouthIssues

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch