गाजियाबाद में बीजेपी मेयर का विरोध, ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ और ‘मेयर मुर्दाबाद’ के नारे! गाजियाबाद में मेयर सुनीता दयाल को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सामने आए वीडियो में लोग इलाके में काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए बीजेपी और मेयर के खिलाफ नारे लगाते दिख रहे हैं। यह विरोध ऐसे समय हुआ है जब इंदिरापुरम में सड़कों के काम में देरी और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चार पार्षदों ने भी मेयर से शिकायत की थी। मेयर ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। #Ghaziabad #SunitaDayal #GhaziabadNews #LocalIssues
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch