पश्चिम बंगाल सरकार ने ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (GCPA) के नेता और बीजेपी से राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज को दिया गया राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज पर दिए गए विवादित व अमर्यादित बयानों के बाद चौतरफा घिरी पश्चिम बंगाल सरकार ने अधिसूचना जारी कर यह बड़ा कदम उठाया है। ममता बनर्जी ने इस बयान के खिलाफ खुद सड़कों पर उतरकर विरोध जताया था, जिसके बाद अब सरकार ने उनसे यह राजकीय सम्मान वापस ले लिया है। #AnantMaharaj #NagendraRai #BangBibhushan #WestBengalPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch