Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का गुस्सा चरम पर है। पिछले दो हफ़्तों से आंदोलन कर रहे युवाओं के समर्थन में अब JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के विधायक जयराम महतो खुद मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने छात्रों की मांगों के पक्ष में सुबह से निर्जला उपवास शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव/मार्च को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। जयराम महतो ने ऐलान किया है कि वे छात्रों के साथ इस मार्च में शामिल होंगे और युवाओं के हक की लड़ाई को और मजबूती देंगे। #JairamMahato #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch